अंकिता ध्यानी ने एशियन इंडोर एथलेक्टिस चैपिंयनशिप में जीता सिल्वर मेडल

अंकिता ध्यानी ने एशियन इंडोर एथलेक्टिस चैपिंयनशिप में जीता सिल्वर मेडल

पौड़ी की अंतर्राष्ट्रीय धाविका अंकिता ध्यानी ने तेहरान में चल रही एशियन इंडोर एथलेक्टिस चैपिंयनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 17 फरवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में अंकिता ने 3000 मीटर की दौड़ 9 मिनट 26 सैकेंड में पूरी की। तेहरान में 2024 एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत ने 13 स्वर्ण, 30 रजत और 21 कांस्य सहित कुल 64 पदक जीते हैं।

गौरतलब है कि गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की धाविका अंकिता कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। अंकिता के नाम विभिन्न प्रतियोगिताओं में अभी तक एक दर्जन से अधिक स्वर्ण, करीब आधा दर्जन रजत और 3 कांस्य पदक है। अंकिता ध्यानी मूल रूप से पौड़ी जिले की तहसील लैंसडौंन के गांव मेरूड़ा की रहने वाली है।

बीते साल सितंबर में बैंकाक में हुई एशियन चैपिंयनशिप की 5000 मीटर दौड़ में भी अंकिता ने कांस्य पदक जीता था। जबकि चाइना में आयोजित हुए 19 वें एशियन गेम में आयोजित हुई 5000 मीटर की दौड़ी प्रतियोगिता में भी धावक अंकिता ध्यानी ने 5वीं स्थान हासिल किया था। अंकिता ने वर्ल्ड एथलेक्टिस यू20 चैपिंयनशिप में भी हिस्सा लिया। मार्च 2023 में आयोजित हुई इंडियन ग्रॉड प्रिक्स की दो अलग-अलग 5 हजार दौड़ में अंकिता ने दो स्वर्ण पदक जीते थे। अंकिता इन दिनों बेंगलूरु में इंडियन कैंप से कोचिंग कर रही है। अंकिता को एशियन चैपिंयनशिप के साथ ही नेशनल गेम में 1500 मीटर की दौड़ में भी रजत पदक मिल चुका है।

Please share the Post to: