उत्तराखंड में इन IAS और PCS अधिकारियों  का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट…

उत्तराखंड में इन IAS और PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट…

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार के द्वारा 4 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।

बता दें कि शनिवार देर रात जारी आदेश के अनुसार चार IAS ओर 6 PCS अधिकारी और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी समेत 11 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।

शनिवार देर रात जारी आदेश के अनुसार चार वरिष्ठ IAS में अपर मुख्य सचिव आईएएस आनंद बर्धन को वर्तमान दायित्व के साथ अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता इसके अलावा रमेश कुमार सुधांशु को वर्तमान के साथ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं शैलेष बगौली को सचिव मुख्यमंत्री, कार्मिक एवं सतर्कता, मंत्री परिषद (गोपन) उच्च शिक्षा, सूचना प्रद्यौगिकी तथा विज्ञान प्रद्यौगिकी,  सूचना सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता से बदलकर गृह एवं कारागा जोड़ा गया है। कुर्वे सचिन शरदचन्द्रा से सचिव-राजस्व हटा लिया गया है।  प्रतीक्षा में चल रहे सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है।

PCS अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।  जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है।  विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया, पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी  उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। देखिए लिस्ट…

Please share the Post to: