ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

आज दिनांक 7/02/2025 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल की नमामि गंगे समिति के तत्वाधान में दिनांक 7 /2/ 2025 से 13/2/2025 तक गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का शुभारम्भ किया गया ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवप्रयाग, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज देवप्रयाग,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवप्रयाग, राजकीय इंटर कालेज देवप्रयाग एवं राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email