उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी की तपिश से जूझ रहे लोगों को आज बुधवार से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email