देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह राज्य में हाल ही में हुई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री यहां हवाई सर्वेक्षण करेंगे और उसके बाद देहरादून में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 11 सितंबर की शाम करीब 4:00 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। हालांकि पीएमओ की ओर से उनका पूरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।
हिमाचल के बाद अब उत्तराखंड का दौरा
बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था। अब वे उत्तराखंड आकर यहां की स्थिति का जायजा लेंगे।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण कर रहे हैं।