उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में धरती डोलने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से उत्तर-पूर्व दिशा में करीब 4 किलोमीटर दूर जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भूकंप के हल्के झटकों के बाद लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए