उत्तराखंड बोर्ड के फेल छात्रों को दूसरा मौका, 24 मई तक करें सुधार परीक्षा के लिए आवेदन

उत्तराखंड बोर्ड के फेल छात्रों को दूसरा मौका, 24 मई तक करें सुधार परीक्षा के लिए आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में असफल और अंक सुधार करने वाले छात्र-छात्राओं को दोबारा मौका दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षाफल सुधार एवं अनुत्तीर्ण परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 8 मई से शुरू हो गए हैं, जो 24 मई तक जारी रहेंगे।

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में केवल एक विषय में फेल विद्यार्थियों को यह अवसर मिलेगा।

इसके अलावा ऐसे छात्र-छात्राएं जो अपने प्राप्त अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे। परिषद का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक और अवसर देकर उनके शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाना है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकेगी। विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।