देहरादून। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 जून 2026 को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा, सेवायोजन पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) के साथ उपस्थित होना होगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे 16 जून 2026 से कार्यालय में अपना पंजीकरण कराकर मेले में शामिल हो सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स और टेक्निकल क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 12,300 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।