प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति

प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।

लोकभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा।

नई नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय को स्थायी नेतृत्व मिलेगा, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।