देवभूमि के बेटे ने ऑक्सफोर्ड में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, डॉ. केएस पंवार सम्मानित

देवभूमि के बेटे ने ऑक्सफोर्ड में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, डॉ. केएस पंवार सम्मानित

रुद्रप्रयाग से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा उत्तराखंड का गौरव, डॉ. केएस पंवार को मिला महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र स्थित गैड़ गांव के रहने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. केएस पंवार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि का मान बढ़ाया है। स्पेशलिटी केमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है।
डॉ. पंवार उत्तराखंड सरकार के पूर्व औद्योगिक सलाहकार भी रह चुके हैं। उन्हें यह सम्मान स्पेशलिटी केमिकल्स फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

ऑक्सफोर्ड में हुआ सम्मान समारोह
12 अगस्त 2026 को यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्ड स्थित लॉर्ड मेयर ऑफ ऑक्सफोर्ड के काउंसिल चैंबर में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. केएस पंवार को यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रमाणपत्र के अनुसार यह सम्मान लॉर्ड मेयर ऑफ ऑक्सफोर्ड Cheme Munkonge की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन NRI Welfare Society (Registered) की ओर से किया गया।

स्पेशलिटी केमिकल्स में नवाचार से बनाई पहचान
डॉ. केएस पंवार पॉलीगॉन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं। स्पेशलिटी केमिकल्स के क्षेत्र में उनके नवाचारों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह मान्यता उनके लंबे औद्योगिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
रुद्रप्रयाग के एक छोटे से गांव से निकलकर ऑक्सफोर्ड जैसे वैश्विक मंच पर सम्मान हासिल करना उत्तराखंड के युवाओं और उद्यमियों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि है। डॉ. पंवार की इस उपलब्धि से देवभूमि उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित हुआ है।