देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन कर लिया है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली इन महिलाओं को 8 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे।
इस वर्ष पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से 8, चमोली और चंपावत से 12-12, हरिद्वार से 22, देहरादून से 23 सहित अन्य जिलों से भी आवेदन आए थे। चयन समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं का चयन किया।
इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
अल्मोड़ा – पुष्पा फर्त्याल
बागेश्वर – दया दानू
चमोली – नंदा सती
उत्तरकाशी – श्वेता बधानी
देहरादून – नीतू रानी
नैनीताल – लतिका
पौड़ी गढ़वाल – प्रियंका पंत थपलियाल
रुद्रपुर – दुर्गा देवी
पिथौरागढ़ – कलावती देवी
ऊधम सिंह नगर – पुष्पा देवी
टिहरी गढ़वाल – सरिता कोठियाल
सरकार के अनुसार, इन महिलाओं को समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, खेल, आजीविका, पर्यावरण संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
8 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह सम्मान उत्तराखंड की उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।