नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दूसरे दिन बरेली रोड स्थित महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे।
नितिन नबीन और मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में विधि-विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों नेताओं ने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के दौरान नितिन नबीन और मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नैनीताल दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की जानकारी है।