ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी, प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी, प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर प्राचार्य की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर रंजू उनियाल ने हिंदी के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
आयोजन के क्रम में डॉ आदिल कुरैशी ने हिंदी साहित्य गीत, संगीत ,गजल के साथ मातृभाषा के विषय में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए । डॉ अनिल कुमार ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी की विशेषताओं को बताते हुए अपने विचार रखे । डॉ सोनिया ने संविधान में हिंदी की स्थिति पर प्रकाश डाला और सामान्य जीवन में हिंदी भाषा को सरल सुगम उपयोगिता के विषय पर विचार दिए इसके साथ कविता पाठ भी किया ।
महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान ने हिंदी भाषा के संदर्भ में एक सुंदर कविता का पाठ किया।
प्रो इंदिरा जुगरान ने हिंदी दिवस का आयोजन क्यों किया जाता है इस विषय पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला । डॉ धर्मेंद्र कुमार ने हिंदी राजभाषा, राष्ट्रभाषा, मातृभाषा एवं संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा बनाने के पक्ष में संविधान सभा के विद्वानों द्वारा की गई चर्चा पर प्रकाश डाला ।
डॉ संतोष कुमार सिंह ने हिंदी भाषा के संदर्भ में अपने अनुभवों से हिंदी भाषा के विषय में छात्र-छात्राओं को बताया एवं हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल जी की पुण्यतिथि का स्मरण किया ।
कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग प्रभारी संध्या रावत ने सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय एवं प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं के साथ सभी छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया । आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम की संचालन कर्ता डॉ रंजू उनियाल की मुख्य भूमिका रही है। हिंदी दिवस के आयोजन में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल, निकिता सानिया और शीतल की अहम भूमिका रही । काव्यपाठ में मुस्कान एवं भाषण प्रतियोगिता में आर्यन दीप सर्वोच्च रहे ।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने पुरस्कार एवं धनराशि के साथ सम्मानित किया। आयोजन में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।