बैडमिंटन में डॉ. अनुराग शर्मा ने हासिल की उपलब्धि, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

बैडमिंटन में डॉ. अनुराग शर्मा ने हासिल की उपलब्धि, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

चमोली/देहरादून, 11 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, चमोली के वाणिज्य संकाय में कार्यरत प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा का राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। उनके चयन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य की चयन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। इस चयन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चार खिलाड़ियों को उत्तराखंड की टीम में शामिल किया गया है।

डॉ. अनुराग शर्मा अब राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाणिज्य संकाय में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ. शर्मा बैडमिंटन के कुशल खिलाड़ी हैं। शैक्षणिक दायित्वों के साथ खेल के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ. अनुराग शर्मा के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य, साथी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।