गढ़वाल भ्रातृ मंडल की वार्षिक बैठक में ओ पी बहुगुणा अध्यक्ष, दीपक महासचिव बने

गढ़वाल भ्रातृ मंडल की वार्षिक बैठक में ओ पी बहुगुणा अध्यक्ष, दीपक महासचिव बने

गढ़वाल भ्रातृ मंडल क्लेमेंट टाउन की वार्षिक बैठक आयोजित, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव का निर्विरोध चयन

देहरादून। गढ़वाल भ्रातृ मंडल क्लेमेंट टाउन की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें ओपी बहुगुणा को अध्यक्ष, दीपक सिंह नेगी को महासचिव नियुक्त किया गया। 

रविवार को क्लेमेंट टाउन के बैल रोड स्थित गढ़ भवन में गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था की वार्षिक बैठक पूर्व अध्यक्ष सुंदर लाल सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी से० नि० कर्नल आर पी नौटियाल, आर एस बिष्ट, जे एस रावत, कैप्टन आलम सिंह भंडारी, बीरेंद्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में चुनाव हुआ। इसमें पूर्व अधिशासी अभियंता जल संस्थान के ओ पी बहुगुणा को अध्यक्ष, अरुण थपलियाल को उपाध्यक्ष और दीपक सिंह नेगी को महासचिव निर्विरोध चुना गया।

इस मौके पर संरक्षक रघुनंदन रावत, पूर्व महासचिव आरसीएस रावत, जे स रावत, राजू फर्स्वाण, उपाध्यक्ष आर पी चमोली, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर बादर रावत, सुषमा सजवाण, यशवंती थपलियाल, बी डी बडोनी, उमराव सिंह, विश्व भास्कर मेंदोला, नंद लाल कोठारी, आलम सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।