CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 85.20 फीसदी छात्र हुए पास

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 85.20 फीसदी छात्र हुए पास

नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 88.39 रहा था।
सीबीएसई के अनुसार इस साल करीब 17 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15,07,109 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं।

रिजल्ट में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 88.86 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 82.13 रहा। इस तरह छात्राओं का परिणाम छात्रों से 6.73 प्रतिशत अधिक रहा।
बोर्ड ने बताया कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में पहली बार अनिवार्य रूप से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली लागू की गई, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने का प्रयास किया गया।
सीबीएसई के मुताबिक इस वर्ष पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में 3.19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।