NDA के लिए चयनित हुए देहरादून के समर्थ घिल्डियाल

NDA के लिए चयनित हुए देहरादून के समर्थ घिल्डियाल

देहरादून । संघ लोक सेवा आयोग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी का परीक्षाफल घोषित कर दिया है, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र समर्थ घिल्डियाल का इस राष्ट्रीय परीक्षा में चयन होने से विद्यालय में जश्न का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर हुई इस महत्वपूर्ण परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा में पूरे देश से मात्र 7886 बच्चों का ही चयन हुआ है, इसमें 12वीं के छात्र समर्थ घिल्डियाल का चयन होने से बलूनी पब्लिक स्कूल में हर्ष की लहर दौड़ गई, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी एवं अकादमिक हेड शैलेंद्र सिंह नेगी ने इसकी जानकारी समर्थ के पिता डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल को दूरभाष पर बधाई देते हुए दी।

संपर्क करने पर चयनित समर्थ घिल्डियाल ने कहा कि उन्होंने मैथमेटिक्स एवं जनरल एबिलिटी टेस्ट में हाई स्कोर प्राप्त करते हुए रैंकिंग प्राप्त की है, उन्होंने इसका श्रेय अपने व्यक्तिगत परिश्रम के साथ गुरुजनों एवं माता-पिता के मार्गदर्शन एवं स्वर्गीय दादी दादा जी के आशीर्वाद को दिया है।

समर्थ के पिता डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल शिक्षा/ संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, तथा माता आरती घिल्डियाल हाउस वाइफ है, छोटी बहन अस्मिता बलूनी पब्लिक स्कूल में ही आठवीं की छात्रा है।