ग्राफिक एरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भूयान देहरादून, 18 जनवरी। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भूयान ने ग्राफिक एरा में
Category: देहरादून
एयरोडायनेमिक डिजाइन है देश का तकनीकि भविष्य: प्रो. संजय मित्तल
देहरादून आईआईटी कानपुर के प्रो. संजय मित्तल ने कहा कि सही सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ किया गया एयरोडायनेमिक डिजाइन न केवल उड़ान को बेहतर बनाता है, बल्कि देश के तकनीकी भविष्य को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र -छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। प्रो. मित्तल ने कहा कि सटीक डिजाइन तकनीकें विमान की दक्षता और प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों तक ले जाती हैं। प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने एयरोडायनामिक शेप ऑप्टिमाइजेशन से संबंधित प्रमुख अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। प्रो. मित्तल ने एयरफॉइल्स और विंग्स के डिजाइन में कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनेमिक्स, आधुनिक कम्प्यूटेशनल टूल्स, ऑप्टिमाइजेशन तकनीकों और फिजिक्स आधारित मॉडलिंग की भूमिका को स्पष्ट किया। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। सत्र में डिपार्टमेंट के हेड डा. सुधीर जोशी के साथ डा. विजय पाटीदार, डा. कुमार गौरव, डा. पुष्पेंद्र कुमार, डा. चंद्र किशोर, प्रभात सिंह, आलोक कुमार अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ग्राफिक एरा में नेट ज़ीरो उत्सर्जन पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
देहरादून, 15 जनवरी। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियाँ और नेट ज़ीरो उत्सर्जन विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन
मकर संक्रांति पर ग्राफिक एरा में काइट फेस्ट का आयोजन
देहरादून ,14 जनवरी । ग्राफिक एरा में मकर संक्रांति पर काइट फेस्ट का आयोजन किया गया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में
ग्राफिक एरा में इंजीनियरों को प्रबंधन कौशल सहित एआई टूल्स का प्रशिक्षण दिया गया
देहरादून, 14 जनवरी। ग्राफिक एरा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रबंधन कौशल और आधुनिक डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण दिया गया। ग्राफिक
ग्राफिक एरा के छात्रों ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
देहरादून , 12 जनवरी । ग्राफिक एरा के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आवाह्न किया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सम्मेलन और संकल्प रैली का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों को आत्मसात करने का आवाह्न किया। एनएसएस के नोडल अधिकारी डा. ए. एस. शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं से स्वदेशी को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोजित संकल्प रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर क्लेमेंट टाउन के विभिन्न हिस्सों से होती हुई देशभक्ति और स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र बढ़ाओ जैसे नारों के साथ आगे बड़ी और पुनः विश्वविद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस रैली का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस यूनिट ने किया। रैली में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ डा. गिरीश लखेड़ा, डा. पवन कुमार, डा. संजय तनेजा, डा. कार्तिकेय रैना, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
देहरादून में जल जीवन मिशन कार्यालय पर हंगामा, ठेकेदारों ने निदेशक को दफ्तर में किया लॉक,जानिए पूरा मामला
देहरादून: प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन को लेकर सोमवार को राजधानी देहरादून में बड़ा हंगामा देखने को मिला। भुगतान न मिलने से नाराज
मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ, आमजन को मिलेगी बड़ी डिजिटल राहत
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा विकसित राजस्व विभाग के 6 महत्वपूर्ण वेब पोर्टलों का
देहरादून: बिना पंजीकरण संचालित नशामुक्ति केंद्र पर शिकंजा, कई गंभीर खामियां उजागर
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित रांझावाला में संचालित तपस्थली काउंसलिंग पुनर्वास एवं नशामुक्ति केंद्र बिना वैध पंजीकरण के चलते हुए पाया गया है।
उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता आज देहरादून में लेंगे शपथ
देहरादून। उत्तराखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अपराह्न दो बजे लोक भवन, देहरादून में