ग्राफिक एरा ने छः ब्लॉकों के बच्चों को दिया कंप्यूटर प्रशिक्षण

ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने देहरादून के छह विकासखंडों के स्कूली बच्चों को डिजिटल और कंप्यूटर आधारित तकनीकी प्रशिक्षण दिया। आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर एडेड सर्टिफिकेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी क्रांति का है, जहाँ एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे क्षेत्र भविष्य की शिक्षा और रोजगार के प्रमुख आधार बन रहे हैं। विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद श्री सच्चिदानंद भारती ने कहा कि कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़  इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन  डा. कमल घनशाला और ग्राफिक एरा संस्थान के प्रयासों की सराहना  की । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देहरादून जनपद के छह विकासखंडों—कालसी, चकराता, विकासनगर, राजपुर, सहसपुर एवं डोईवाला—के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था।  इस  ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर एवं डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 60 छात्र छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।  प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए।   इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूशन ऑफ़ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) ने संयुक्त रूप से किया।  कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डा. अनुपम सिंह, डायट की प्रधानाचार्य सुश्री हेमलता गौर उनियाल, प्रवक्ता सुश्री ऋचा जुयाल , प्रोग्राम कॉर्डिनेटर शिवाशीष डौंडियाल, अन्य शिक्षा शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनल मल्होत्रा ने किया।

Read More...

छात्र छात्राओं ने सीखे कनाडाई व्यंजन बनाना

देहरादून, 27 जनवरी । ग्राफिक एरा में छात्रों को विदेशी व्यंजनों, उनकी संस्कृति, प्रस्तुति शैली और आधुनिक कुकिंग तकनीकों की जानकारी दी गई। ग्राफिक एरा

Read More...

देहरादून में रोजगार मेला-2026: 253 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

देहरादून। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 45 केंद्रों पर एक साथ

Read More...

गणतंत्र दिवस पर देहरादून में बदला ट्रैफिक प्लान, परेड ग्राउंड जीरो जोन घोषित

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया

Read More...

देहरादून: परेड ग्राउंड में उत्तराखंड की प्रगति दर्शाएगी सूचना विभाग की झांकी

देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग द्वारा ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व

Read More...

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

देहरादून, 24 जनवरी। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस 

Read More...

ग्राफिक एरा में छात्रों ने शहीदों को याद कर संकल्प लिया

देहरादून, 24 जनवरी ।  ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने शहीदों के बलिदान को स्मरण कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान मूल्यों के पालन का

Read More...

देहरादून: जमीन दिलाने के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में लाखों की ठगी, मुकदमे दर्ज

राजधानी देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने एक बैंक अधिकारी और एक महिला से

Read More...

1 … 31 32 33 34 35 … 175