Top Banner
भाजयुमो द्वारा वैक्सीनेशन केंद्र पर स्वास्थ एवं पुलिस कर्मियों को फल और जूस वितरित किया गया

भाजयुमो द्वारा वैक्सीनेशन केंद्र पर स्वास्थ एवं पुलिस कर्मियों को फल और जूस वितरित किया गया

रेनबो न्यूज़ इंडिया । 18 मई 2021

नैनीताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल द्वारा सेवा ही संगठन के तहत मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय के नेतृत्व में डी एस ए मैदान वैक्सीनेशन केंद्र पर स्वास्थ एवं पुलिस कर्मियों को फल और जूस वितरित किया गया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय ने जनता से अपील की है कि सोशल डिस्टेंंश का पालन करें। साथ ही मास्क जरुर लगाएं।

कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें, साथ ही उनका सहयोग करें। किसी के बहकावे में न आये। पुलिस विभाग, स्वास्थ कर्मी, सफाई कर्मी, एवं मिडिया कर्मी कोरोना योद्धाओं के रुप में जनसेवा में लगे हुए हैं। अपने-अपने स्तर पर हर कोई सहयोग कर रहा है। उन्होने कहा की उनकी टीम सदैव सेवा में उपस्थित रहती है। सहयोग या किसी सहायता के लिए उनसे व उनकी टीम से कभी भी सम्पर्क किया जा सकता है।

इस मौके पर सभासद सागर आर्या, उपाध्यक्ष फैजान, रित्तुल कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप भारती, सुमित कुमार, नगर मंत्री सुरेंद्र बिष्ट मौजूद थे।

Please share the Post to: