कैंसर पीड़ित पहाड़ की बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने दी पांच लाख की मदद

कैंसर पीड़ित पहाड़ की बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने दी पांच लाख की मदद

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख मिला का चेक स्वीकृत कर सौपा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला के पति मदन धामी को 5 लाख का चेक सौंपा । मुख्यमंत्री ने कहा कि अनु धामी को सरकार की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

श्रीमती अनु धामी की परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने का पता चलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की। और कहा कि उनके इलाज के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

पुष्कर सिंह धामी को श्रीमती अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए ऋषिकेश एम्स में भेजा। और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की। इस अवसर पर एम्स के निदेशक रविकांत और देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार मौजूद थे।

वायरल वीडियो देख सीएम धामी ने दिए थे बेहतर इलाज के आदेश

एक समाज सेविका परोपकारी युवती द्वारा किसी जरूरतमंद निर्धन नव प्रसूता महिला के धन के अभाव में न हो पाने वाली मार्मिक वीडियो देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल भी पसीज गया। उन्होंने तत्काल सम्वेदनशीलता दर्शाते हुये पहाड़ की गरीब महिला के बोन मैरो ट्रांसप्लांट व उपचार हेतु निर्देश जारी किये।

पीड़ित महिला गोल मोटल बीमारी से पीड़ित भी है जिसका इलाज स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में किया जाना है। उक्त महिला की एक 6 माह की बच्ची भी है। महिला के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गयी है।

उक्त महिला का आयुष्मान कार्ड की लिमिट समाप्त होने से स्वास्थ्य सेवा में विलंब हो रहा है। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को उक्त महिला के उपचार हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Please share the Post to: