भारतीय हॉकी टीम ग्रेट-ब्रिटेन को 3 – 1 से हराकर कर पहुंची सेमीफाइनल में
टोक्यो। आज ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय हॉकी में 49 साल बाद यह मौका आया हैं। 1972 के बाद पहली बार भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में हॉकी सेमीफाइनल में खेलने हुए दिखाई देगी।
ओलंपिक में पदक के लिए 40 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज अपना पूरा जोर लगाया। इसके साथ ही कोच ग्राहम रीड और कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट-ब्रिटेन को हराकर पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
#IndiaKaGame #HaiTayyar #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/7QeMqNMbhU
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 1, 2021
साल 1972 के बाद पहली बार भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में सेमीफाइनल खेलते हुए दिखाई देगी। आज हुए मैच में भारत की टीम ने शुरुआत से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।