दिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार

Rainbow News India* 3 सितंबर 2021

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने अपराधियों ओर नक्सलियों को हथियार एवं गोलाबारूद की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

व्यक्ति के पास से पांच पिस्तौल, 200 कारतूस भी बरामद किये गये हैं। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपी राम किशन सिंह उर्फ मास्टर बिहार में भोजपुर का रहने वाला है।

उसे हथियारों की तस्करी करने और उन्हें बिहार, दिल्ली एवं एनसीआर में अपराधियों तथा ओडिशा एवं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों को आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email