उत्तराखंड:- देवभूमि की बेटी वंदना कटारिया को आज मिलेगी चमचमाती कार

उत्तराखंड:- देवभूमि की बेटी वंदना कटारिया को आज मिलेगी चमचमाती कार

Rainbow News India* 2 सितंबर 2021

आज गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स की ओर से चमचमाती अल्ट्रोज कार भेंट की जाएगी। वंदना को यह कार रुड़की के शोरूम में कंपनी के अधिकारी कार भेंट करेंगे। कार लेने के लिए वंदना कटारिया गुरुवार को हरिद्वार पहुंच रही हैं। टाटा मोटर्स ने उन ओलंपियन को कार देने की घोषणा की थी जो ओलंपिक में कांस्य पदक से चूक गए थे। इसके अलावा उन्हें राज्य सरकार की ओर से ओलंपिक में प्रतिभाग भाग लेने के लिए 5 लाख का चेक भी दिया जाएगा। इससे पहले वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये दिए गए थे। और ग्राफिक एरा एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला से भी उन्हें 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी मिली थी। और ग्राफिक एरा ने अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया।
वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया और चलोगे महिला सशक्तीकरण के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email