Top Banner
महाविद्यालय पौखाल की शिक्षिका डॉ० मीनाक्षी वर्मा नेशनल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित

महाविद्यालय पौखाल की शिक्षिका डॉ० मीनाक्षी वर्मा नेशनल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित

4 से 6 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 26 नेशनल प्राईड ऑफ इंडिया अवार्ड- “राष्ट्रीय सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आर्य समाज मंदिर सभागार भवन नैनीताल में किया गया। समाहरोह में शैक्षणिक सेवाओं सहित पर्यावरणीय व सामाजिक सेवाओं के प्रति उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालय पोखाल, टिहरी गढ़वाल की शिक्षाविद डॉ० मीनाक्षी वर्मा को नेशनल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय मंच पर मुख्य अतिथि नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, भारतीय रेलवे मंत्रालय के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर कर्मवीर नागर, उत्तराखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश पेटसाली, आर्य समाज मंत्री आर्य केदार सिंह, नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरि अंगिरा तथा महा मंत्री नंद गोपाल वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

आयोजित समारोह में भारत के लगभग 15 राज्यों की चयनित 31 महान विभूतियों को नेशनल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड, तथा 20 महान विभूतियों को पर्यावरण पहरी के रूप में सम्मानित किया गया। विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान व मानद उपाधियों से विभूषित गोल्ड मेडलिस्ट आर्य रत्न डॉक्टर सौरभ आर्य के मुख्य संयोजन में व आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान तपोनिष्ठ सन्यासी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी के सानिध्य में यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ।

अमेरिका से पधारी पर्यावरणविद एवं अनुसंधानकर्ता स्वाति रावत को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया तथा कनाडा से पधारी जगदीश कौर को उत्कृष्ट सेवाओं हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण पहरी सम्मान देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मंच से सम्मानित होकर लौटी नेशनल अवॉर्डी डॉ० मीनाक्षी वर्मा ने कहा की राष्ट्रीय सम्मान मिलने से समाज सेवा व राष्ट्रसेवा के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई हैं। इससे मैं और अधिक ऊर्जा के साथ सेवाएं देने के लिए प्रयासरत रहूंगी। नेशनल अवॉर्डी डॉ० मीनाक्षी वर्मा को यह सम्मान मिलने पर राजकीय महाविद्यालय पोखाल टिहरी गढ़वाल के प्राचार्य प्रोफेसर ए एन सिंह, प्राध्यापक गण – डॉ० संदीप कुमार, डॉ० बी आर बद्री, डॉ० एसपी भट्ट, डॉ० अनुरोध प्रभाकर, डॉ० अंदरूति शाह, डॉ० संतोषी तथा समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगण बहुत प्रसन्न हुए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ए एन सिंह ने कहा कि हमें डॉ० मीनाक्षी वर्मा पर गर्व है।

Please share the Post to: