गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, आयोजित किये गए कई कार्यक्रम

गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, आयोजित किये गए कई कार्यक्रम

स्वच्छता और पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन पर्व को गढ़वाल राज्य मंडल संस्था बेल रोड कलेमेंटटाउन द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संस्था द्वारा इस शुभ पर्व को तीन चरण में आयोजित किया गया। प्रातः कालीन बेला में कैंट क्षेत्र एवं नगर निगम क्षेत्र में कैंट बोर्ड के पर्यावरण मित्रों, नगर निगम पर्यावरण प्रहरिओं तथा संस्था के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। साईं कालीन बेला के पहले चरण में थाना क्लेमेंटटाउन से गढ़ भवन तक क्षेत्र के सम्मानित आम जनमानस एवं संस्था द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

दूसरे चरण में गढ़ भवन में पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आईएफएस डॉ० रघुवीर सिंह रावत प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, उत्तराखंड (सेवानिवृत्त) ने सिरकत की। उनके आगमन पर संस्था के संरक्षक एच एम बर्थवाल एवं संस्था के अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल ने बैज अलंकरण और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार आईफएस डॉ० आर बी एस रावत, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड ने अपने विचार व्यक्त किये।

विश्व पर्यावरण दिवस के इस शुभ अवसर आयोजित कार्यक्रम में पृथ्वी पर बढ़ती हुई गर्मी एवं चुनौती नामक पर विषय आमंत्रित वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं के द्वारा दूषित होते पर्यावरण पर चिंता व्यक्त की गई। कहा गया कि जिस तरह से शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ रहा हैं, ग्लेशियर भी पिघल कर छोटे हो रहे हैं, इससे आने वाले समय में सूखा और बाढ़ आदि बड़ी आपदाएं भी आ सकती हैं। अतः इस समस्यायों पर चिंतन करने की आवश्यकता है ताकि विश्व द्वारा आयोजित इस पर्व को मूल रूप दिया जा सके।

गोष्ठी में पर्यावरण संयोजक दक्षिण महानगर जगदंबा प्रसाद नौटियाल, अनिल मिश्रा, राकेश भट्ट, उषा कोटनाला आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखें।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष आर पी चमोली और सुषमा सजवान, महासचिव जयपाल रावत, सचिव उमराव सिंह गुसाईं और दीपक नेगी, संगठन मंत्री डी पी बडोनी, कोषाध्यक्ष बिलोचन बर्थवाल, कोर कमेटी के प्रबुद्धजन आर सी एस रावत, एवं विश्व भास्कर मैंदोला, सम्मानित मातृशक्ति एवं युवा तथा अन्य सभी गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष ने अपने अभिभाषण में मुख्य अतिथि डॉ० रघुवीर सिंह रावत, एवं सभी प्रतिभागियन का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना अमूल्य समय देने हेतु सादर आभार व्यक्त कर गोष्ठी समापन की घोषणा की गई।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email