रेनबो न्यूज़ * 22 अक्टूबर 2022
उत्तराखंड में भूस्खलन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह चमोली से दुखद खबर सामने आयी है। जनपद चमोली के पेनगढ़ में भूस्खलन के कारण पहाड़ से गिरे एक बोल्डर के चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। क्षतिग्रस्त मकान में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना पर SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
SDRF के अनुसार, शनिवार को जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों पर मलवा आ गया है, जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की संभावना है। मौके पर सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था, जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमें पांच लोग दबे हुए थे।
इस मकान में एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। मौके पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। एक शव बरामद किया गया है। जबकि चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।