Top Banner Top Banner
उतराखंड में यहां ताबड़तोड़ फायरिंग में भाजपा के पूर्व विधायक का बेटा व गनर घायल।

उतराखंड में यहां ताबड़तोड़ फायरिंग में भाजपा के पूर्व विधायक का बेटा व गनर घायल।

उधमसिंहनगर।  काशीपुर में भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र व अंगरक्षक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश की है हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावर भी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं। मामला काशीपुर के दढ़ियाल रोड स्थित प्रकाश हार्मोनी कालोनी का है। आगरा से पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार इस कालोनी में रहता है। 19 जनवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र प्रत्येन्द्र पाल सिंह व अंगरक्षक श्याम कुमार कालोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार ने प्रत्येन्द्र पाल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर कार रोकी। इसके बाद कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू हो गए।

इसी बीच कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर झोंक दिया। वह गोली बगल से निकल गई। फायर होते ही दोनों घबरा गए। हमलावरों ने हाथ में लिए असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। इस बीच आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर आगरा के पूर्व विधायक कुबेर सिंह एटा स्थित अपने निवास से यहां पहुंचे और मामले की तहरीर आईटीआई थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकुश चौधरी व कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email