केशव विहार में शोभायात्रा निकाल राम लला का स्वागत

केशव विहार में शोभायात्रा निकाल राम लला का स्वागत

देहरादून, 21 जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी आने से उत्साहित लोगों आज जीएमएस रोड और केशव विहार में नाचते गाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली। 

आज शाम यह शोभायात्रा केशव विहार से शुरू होकर कालोनी के विभिन्न मार्गों,  जीएमएस रोड और निरंजनपुर मंडी चौक होते हुए वापस लेन पांच में पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुईं। राम लला का जयघोष करते हुए महिलाएं नाचकर अपनी श्रद्धा और खुशी प्रकट कर रही थीं। रास्ते में जगह जगह लोगों ने फूलों की बारिश करके और मिठाई बांटकर शोभायात्रा का स्वागत किया। आंचल कर्णवाल और कल्पना अग्रवाल की टीम ने शोभायात्रा के पूरे रास्ते को दोपहर तक रंगोली बनाकर सजा दिया था।

शोभायात्रा के बाद हनुमान चालीसा का  सामुहिक पाठ किया गया। शोभायात्रा के संयोजिका अंकिता मित्तल ने कहा कि राम लला की अपने घर वापसी की पलक पांवडे बिछाकर हमारे बुजुर्गों ने पांच सौ साल प्रतीक्षा की है। अब वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम सबके आराध्य अपने घर आ रहे हैं। शोभायात्रा में केशव विहार जन कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, डॉ सुभाष गुप्ता, अमित मित्तल, अजय गोयल, स्नेह लता वर्मा, नीतू ढिल्लो, नीरजा रहेजा, नीति विवेक गोयल, शिप्रा गर्ग, विनीता गुप्ता, मनोज मित्तल, राजेंद्र घई, वेद प्रकाश बख्शी, सुरभि, प्रीति गर्ग समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Please share the Post to: