Top Banner
चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सिनी शेट्टी नहीं बना पाई जगह

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सिनी शेट्टी नहीं बना पाई जगह

चेक गणराज्य की 24 वर्षीय क्रिस्टीना प्रिज्सकोवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। कल मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम में, क्रिस्टीना को 71वां मिस वर्ल्ड चुना गया। प्रतियोगिता में 115 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पिछली मिस वर्ल्ड, पोलैंड की कैरोलिनी बिलाव्सका ने क्रिस्टीना को ताज पहनाया। प्रतियोगिता में लेबनान की यास्मीना ज़ेटून उप-विजेता रहीं।

मुंबई में जन्मी सिनी शेट्टी, जिन्हें 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीता था, प्रतियोगिता के शीर्ष 4 में जगह बनाने में असफल रहीं। वो टॉप 8 तक पहुंची थी। इवेंट में 112 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।

71वें मिस वर्ल्ड फाइनल मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए थें। फिनाले के लिए 12-जजों का चयन किया गया था, जिसमें फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, एक्ट्रेस कृति सेनन, पूजा हेगड़े, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जैसे कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं. इस बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी भारत ने की है। इससे पहले भारत ने 1996 में मिस वर्ल्ड के 46वें एडिशन की मेजबानी की थी, जिसमें ग्रीस की आइरीन स्क्लिवा के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था।

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है, जिसमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। दुनिया के 112 देशों की प्रतियोगियों ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया, जो यहां बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई।

Please share the Post to: