ग्राफिक एरा में फॉरेन एजुकेशन फेयर, यूनिवर्सिटी पहुंचे 15 देशों के शिक्षा अधिकारी

ग्राफिक एरा में फॉरेन एजुकेशन फेयर, यूनिवर्सिटी पहुंचे 15 देशों के शिक्षा अधिकारी

देहरादून, 14 मार्च। 15 देशों के शिक्षा अधिकारियों ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी पहुंचकर यहां की शैक्षणिक और सांस्कृतिक विविधता की जानकारी ली। इस दल ने ग्राफिक एरा डीम्ड  यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा अस्पताल का दौरा भी किया।

दौरे में भूटान के निडुप ग्यालत्शेन, सोनम रिनचेन, बोत्सवाना के लुइस थानिले, नियो थांडी मशादी, इरिट्रिया के टेस्फे टेकस्टे त्सेगे, मलावी के चिफुनिरो कामता, मॉरीशस के कृष्णनादेओ गोकूल, म्यांमार के खिन ऐ मार, खिन थू जरखिन थू भारत के डॉ० मदन मोहन उनियाल, जय मोहन सिंह भिस्त, बांग्लादेश के एम डी मोसरूफ और अन्य शिक्षा अधिकारी शामिल थे। कुलपति संजय जसोला ने दौरे पर आए शिक्षा अधिकारियों को यहां की अग्रणी प्रयोगशालाएं, उच्च शिक्षा स्तर, विश्व स्तरीय उपकरणों और वरिष्ठतम सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

ग्राफिक एरा में प्रमुख विदेशी विश्वविद्यालय के कैंप

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एजुकेशन फेयर में इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी गई।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक समेत 12 से अधिक विश्वविद्यालयों ने आज ग्राफिक एरा में कैंप लगाया। कैंप में छात्र-छात्राओं को दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। विदेश में पढ़ने व अध्ययन करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह एजुकेशन फेयर अत्यंत लाभदायक और उपयोगी रहा। उन्होंने प्रतिनिधियों से बातचीत कर के तमाम तरीकों की जानकारी ली।

Please share the Post to: