सरकारी निर्देशों की अनदेखी पर DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर केस दर्ज

सरकारी निर्देशों की अनदेखी पर DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर केस दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार द्वारा घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक के दौरान जारी निर्देशों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। राजपुर क्षेत्र स्थित DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, राजकीय शोक के मद्देनज़र माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 19 मई 2026 को आदेश जारी कर राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक लगाई थी। संबंधित संस्थानों को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई थी।

इसके बावजूद आरोप है कि DIT यूनिवर्सिटी परिसर में 19 मई की शाम सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में धारा 223 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।