नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET-UG) 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस महीने 28 तारीख को आयोजित होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
एनटीए के अनुसार, सरकार की अधिसूचना के तहत ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तारीख में बदलाव को देखते हुए परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
एनटीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
किसी भी स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से भी एनटीए से संपर्क किया जा सकता है।