केदारनाथ हेली सेवा की दूसरी चरण की बुकिंग कल से, 16 से 25 जून तक की यात्रा के लिए मिलेंगे टिकट

केदारनाथ हेली सेवा की दूसरी चरण की बुकिंग कल से, 16 से 25 जून तक की यात्रा के लिए मिलेंगे टिकट

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू होने जा रही है। इस चरण में 16 जून से 25 जून 2026 तक की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।

आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग संबंधी सूचना जारी कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को अपराह्न 3 बजे से बुकिंग पोर्टल खोल दिया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट आरक्षित कर सकेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल माह में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के लिए हेली सेवा टिकटों की बुकिंग की गई थी। टिकटों की भारी मांग के चलते सभी सीटें कुछ ही समय में बुक हो गई थीं।

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच हेली सेवा की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दूसरे चरण की बुकिंग शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन और आईआरसीटीसी ने यात्रियों से केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही टिकट बुक करने और किसी भी फर्जी एजेंट या अनधिकृत वेबसाइट से सावधान रहने की अपील की है