देहरादून में UPL 2026 का रंगारंग आगाज, स्थानीय कलाकारों के साथ वाणी कपूर ने बिखेरा जलवा

देहरादून में UPL 2026 का रंगारंग आगाज, स्थानीय कलाकारों के साथ वाणी कपूर ने बिखेरा जलवा

देहरादून। उत्तराखंड की प्रमुख टी20 प्रतियोगिता उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के तीसरे संस्करण का आगाज 21 सितंबर को देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

समारोह में स्थानीय कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के प्रदर्शन ने उद्घाटन समारोह में खास ऊर्जा भर दी। दर्शकों ने भी तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों का हौसला बढ़ाया। बड़े मंच पर स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलना समारोह की प्रमुख विशेषताओं में रहा।

उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी डांस परफॉर्मेंस दी। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वाणी कपूर की बॉलीवुड प्रस्तुति ने समारोह को आकर्षक बना दिया।
क्रिकेट मुकाबलों से पहले आयोजित इस समारोह ने लीग के उद्घाटन को खास बनाया और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच मुकाबलों को लेकर उत्साह बढ़ाया।

UPL 2026 के तीसरे संस्करण की शुरुआत महिला प्रतियोगिता से हुई। महिला वर्ग में मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन दिवस पर दो मुकाबले खेले गए, जिनमें देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की।