देहरादून, 11 अप्रैल। ग्राफिक एरा में छात्र–छात्राएं साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ी चुनौतियों के लिए तकनीकी समाधान प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए 24 घंटे की हैकाथॉन शुरू हो गई है।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवाचार और तकनीकी समाधान को बढ़ावा देने के लिए हैकाहॉललिक 4.0 का आयोजन किया गया। इस हैकाथॉन में 500 से अधिक प्रतिभागी 24 घंटे तक लगातार कोडिंग करते हुए एआई, एमएल, साइबर सिक्योरिटी आईओटी, क्लाउड तकनीक और ओपन इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में वास्तविक समस्याओं के लिए तकनीकी समाधान के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के को–डेव क्लब ने किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ० अनुपम सिंह, पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की हेड नीलम कठैत, सुशांत चमोली अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएं और छात्र–छात्राएं शामिल हुए।