दुःखद: जसपाल राणा के बाद आज उनकी माँ का भी निधन

दुःखद: जसपाल राणा के बाद आज उनकी माँ का भी निधन

उत्तराखंड। उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के कुछ ही दिनों बाद उनकी माता श्यामा देवी राणा (78) का भी नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, श्यामा देवी राणा लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार नई दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि 12 जून को भारतीय निशानेबाज और पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के पुत्र जसपाल राणा का भी निधन हो गया था। बेटे के निधन के कुछ ही दिनों बाद पत्नी के निधन से राणा परिवार गहरे शोक में डूब गया है।

श्यामा देवी राणा के निधन की खबर से खेल जगत, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।