Uttarakhand: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्यपाल उत्तराखंड का पदभार ग्रहण किया

Uttarakhand: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्यपाल उत्तराखंड का पदभार ग्रहण किया

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 15 सिंतम्बर 2021

देहरादून। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपनी लगभग चार दशकों की सेवा के दौरान कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया। 15 सितम्बर को राजभवन में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर एस चौहान ने नए राज्यपाल गुरमीत सिंह को पद की शपथ दिलाई है। गुरमीत सिंह को लगभग एक हफ्ते पहले राज्य के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

बुधवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया था। साथ ही नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। और फिर आज उत्तराखंड (Uttarakhand) के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) गुरमीत सिंह (Former Lieutenant General Gurmit Singh) ने राज्यपाल पद की शपथ ले ली है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के अलावा, पिछले हफ्ते कई प्रदेशों में नए राज्यपाल नियुक्त किये गए।

नवनियुक्त गवर्नर ने पूर्व में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली

फरवरी 2016 में रिटायर हुए लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपनी लगभग 4 दशकों की सेवा के दौरान कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया। जिनमें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, एडजुटेंट जनरल और रणनीतिक XV कोर के कोर कमांडर शामिल हैं। जोकि कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) को देखती है। सिंह ने सैन्य अभियानों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन के साथ सैन्य-रणनीतिक मुद्दों को भी संभाला। जिसके लिए उन्हें सात बार चीन का दौरा भी करना पड़ा। वहीं, गुरमीत सिंह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक हैं। उन्होंने चेन्नई और इंदौर के विश्वविद्यालयों से एम.फिल की हुई हैं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चीनी अध्ययन संस्थान में भारत और चीन सीमा मुद्दों पर एक रिसर्चर भी हैं।

इस अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Please share the Post to: