मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ, दर्शन के बाद किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ, दर्शन के बाद किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 3 नवंबर 2021

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किए और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 5 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन-भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। उन्होंने कहा कि आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

Please share the Post to: