ईद पर देहरादून की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, Route Plan देखकर ही निकलें घर से बाहर

ईद पर देहरादून की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, Route Plan देखकर ही निकलें घर से बाहर

देहरादून। ईद-उल-जुहा पर्व के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 28 मई को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे शहर को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब सेक्टर में बांटा है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट प्लान जरूर देख लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।


यह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
घंटाघर से बिंदाल जाने वाला ट्रैफिक राजपुर रोड की ओर डायवर्ट रहेगा।
दर्शनलाल चौक और तहसील चौक से बिंदाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक और कैंट मार्ग से होकर जाएंगे।
राजपुर रोड से बिंदाल की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की तरफ भेजा जाएगा।
बल्लूपुर और किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को जरूरत पड़ने पर कैंट की ओर मोड़ा जाएगा।
राजपुर क्षेत्र से बिंदाल क्षेत्र जाने वाले वाहन कैंट मार्ग से होकर गुजरेंगे।
नमाजियों को घंटाघर से बिंदाल मार्ग पर आने-जाने की अनुमति रहेगी।

इन स्थानों पर बनाए गए बैरियर
घंटाघर
बिंदाल
यमुना कॉलोनी
अग्रवाल बेकरी
धर्मपुर चौक
ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
चंद्रबनी चौक
देहरादून पुलिस ने लोगों से सहयोग बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।