नारायण नगर (पिथौरागढ़), 01 अप्रैल। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2025” के अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक आर्य द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीडीसी ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह धामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह मेहरा तथा ग्राम प्रधान लेगमकाडा संजय कन्याल उपस्थित रहे।
सम्मानित किये गए विद्यार्थियों में एमए इतिहास से हिमांशु बोरा, डिम्पल बसेरा व पूजा ओझा, एमए राजनीति विज्ञान से अंजलि चन्याल, किरन व दिया, तथा एमए समाजशास्त्र से सपना शामिल रहे।
एमए द्वितीय वर्ष में ध्रुव मेहरा, विमला कन्याल, कविता, प्रीति भट्टिया, हिना डिगारी, बबीता उपाध्याय व जानकी बोरा को सम्मानित किया गया।
बीए उत्तीर्ण वर्ग में मनीष चन्द्र पाटनी, रंजना व शिवा टम्टा, बीएससी उत्तीर्ण में काजल, नवल किशोर व हिमानी, बीए द्वितीय वर्ष में मानसी, लता व नीलम तथा बीएससी द्वितीय वर्ष में डिम्पल भंडारी व हिमानी जोशी को सम्मानित किया गया।
बीए तृतीय वर्ष में सुजल ऐरी, मुस्कान पुत्री श्री कमल किशोर व मुस्कान पुत्री श्री नरेंद्र कुमार तथा बीएससी तृतीय वर्ष में हेमा बोरा, अनीता चौहान व लता कन्याल को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।