CM पुष्कर सिंह धामी ने नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो और पोस्टर किया लॉन्च

CM पुष्कर सिंह धामी ने नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो और पोस्टर किया लॉन्च

देहरादून। Pushkar Singh Dhami ने अपने शासकीय आवास में Neem Karoli Baba पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा जताई कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्देशक और निर्माता दल को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में Swami Ramdev, Swami Chidanand Saraswati, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।