ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग मे प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री ऋतान्शु कन्डारी, एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री अरविंद जियाल उपस्थित रहे।
कार्यकम का संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. सोनिया कौशिक एवं डॉ. रंजू उनियाल द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री ऋतांशू कंडारी पूर्व छात्रसंघ महामंत्री केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल एवं पूर्व प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रांत द्वारा विद्यार्थियों को उनके जीवन मे शिक्षक के महत्व, कठिन परिश्रम एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उसके बाद वर्ष भर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मुख्य मंत्री प्रोत्साहन छात्र वृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण करने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के बीच में छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
आज के इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद जियाल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवप्रयाग महाविद्यालय एवं पूर्व ग्राम प्रधान ग्रामसभा तुणगी द्वारा छात्र जीवन मे मानवीय मूल्यों को बढावा देने एवं युवा वर्ग को भविष्य में आधुनिकता से हटकर परंपरागत तरीको के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। और राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के प्राचार्य द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बबोधन में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को शुभ कामनाएं प्रदान की तथा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे बढ चढ कर प्रतिभाग करने के साथ-साथ परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए में शत प्रतिशत उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अतं मे सांस्कृतिक समिति की संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
उपर्युक्त कार्यक्रम में छात्र संघ प्रभारी डॉ. मो. इलियास, छात्र संघ अध्यक्ष सुमित चौहान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आर्यनदीप व सभी छात्र संघ पदाधिकारीयों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।