देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हादसा,मां डाट काली मंदिर के पास पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हादसा,मां डाट काली मंदिर के पास पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम

देहरादून: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एलिवेटेड रोड पर मां डाट काली मंदिर के समीप कूड़े से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह के समय ऑफिस और अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोग जाम में फंस गए, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब यहां इस तरह की जाम की स्थिति बनी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।