पर्यावरण गतिविधि एवं भाजपा केदार नगर मण्डल द्वारा गिलोय, तुलसी, अस्वगंधा एवं कढ़ी पत्ते के पौधे वितरित किये

पर्यावरण गतिविधि एवं भाजपा केदार नगर मण्डल द्वारा गिलोय, तुलसी, अस्वगंधा एवं कढ़ी पत्ते के पौधे वितरित किये

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 5 जून 2021

देहरादून। आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि दक्षिण महानगर एवं भाजपा केदार मण्डल ने मिलकर मनाया। इस उपलक्ष्य में दक्षिणी महानगर पर्यावरण संयोजक जगदम्बा नौटियाल एवं विजय भट्ट मण्डल अध्यक्ष भाजपा केदार नगर मण्डल द्वारा घर-घर गिलोय पहुँचाने के कार्य का प्रण लिया गया। साथ ही पर्यावरण प्रहरियों के साथ मिलकर नये गिलोय के पौधे तैयार किये गए एवं 213 गिलोय, 51 तुलसी, 21 अस्वगंधा एवं 30 कढ़ी पत्ते के पौधे समस्त क्षेत्र में वितरित किये।

कोरोना काल के इस माहौल को देखते हुए कोई कार्यक्रम ना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए घर घर जाकर पौधे वितरित किये गए।
विश्व पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विजय भट्ट ने पर्यावरण संयोजक दक्षिणी महानगर जगदम्बा नौटियाल, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद पुंडीर एवं उपस्थित मण्डल पदाधिकारियों एवं पर्यावरण प्रहरी मित्रों का विशेष आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email