Top Banner Top Banner
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज दोपहर बुधवार को उनका कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस्तीफा सौंप दिया है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की इस्तीफे की चर्चा चल रही थी। उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर वो तीन साल पूरे कर चुकी हैं। 

बीते 15 दिन पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की जानकारी दी थी। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इस्तीफे की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेबी रानी मौर्य यूपी की राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं और यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email