मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 22 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य में अक्तूबर माह में आयी प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने माह अक्टूबर, 2021 का वेतन जमा करने के लिए अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email