15 राज्यों के 343 जिलों में किसानों को मुफ्त8.20 लाख हाईब्रिड बीज मिनीकिट बंटेंगे

15 राज्यों के 343 जिलों में किसानों को मुफ्त8.20 लाख हाईब्रिड बीज मिनीकिट बंटेंगे

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 12 अक्टूबर 2021

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एक विशेष कार्यक्रम के तहत देश के 15 प्रमुख उत्पादक राज्यों के 343 चिन्हित जिलों में निःशुल्क 8,20,600 बीज मिनीकिट बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों मध्यप्रदेश,बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के विभिन्न जिलों को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए 1066.78 लाख रु.आवंटित किए गए है।

Please share the Post to: