Rainbow News India* 3 October 2021
पतंजलि की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में अध्यापन के साथ-साथ स्वयं भी शिक्षा ग्रहण करने वाली एक साध्वी की आज सुबह छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पतंजलि में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक साध्वी की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साध्वी मध्य प्रदेश की निवासी है। साध्वी वैराग्य ने पतंजलि योगपीठ के भीतर ही छत से कूदकर आज सुबह आत्महत्या कर ली। बहादराबाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पतंजलि योगपीठ में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है पुलिस का कहना है कि जांच करने पर ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।