7 घंटे तक फ्रीजर में पड़ा शव अचानक हुआ जिंदा

7 घंटे तक फ्रीजर में पड़ा शव अचानक हुआ जिंदा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे एक शख्स ने सड़क पर जा रहे श्रीकेश कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अगले दिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को फ्रीजर में रख दिया। करीब 7 घंटे के बाद एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है।

पुलिस ने जानकारी दी कि फ्रीजर में शव को करीब 7 घंटे तक रखे जाने के बाद, जब परिवार से शव को हैंडओवर करने की बात चल रही थी तभी शरीर में हलचल हुई। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने शव की जांच की तो पता चला कि वह शख्स जीवित है। फिर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में शख्स में सुधार देखने को मिला है.

अब आक्रोशित परिजन डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही है।वहीं मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिव सिंह ने कहा कि इमरजेंसी डॉक्टर्स ने सुबह तीन बजे मरीज को देखा था, तब उसका दिल नहीं धड़क रहा था।उसने कई बार उस व्यक्ति की जांच की थी। सभी जांचों के बाद ही उसे मृत घोषित किया गया। हालांकि, इस मामले में जाच के आदेश दे दिए गए हैं।

Please share the Post to: